9 Nov 2026, Mon

छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड कार्यालय का उद्घाटन एवं शाकम्भरी महोत्सव का आयोजन 17 जनवरी को

रायपुर, 16 जनवरी 2022/ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड कार्यालय का उद्घाटन एवं शाकम्भरी महोत्सव का आयोजन 17 जनवरी सोमवार को पूर्वान्ह 12 बजे से इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय परिसर लाभांडी जोरा में होगा। कार्यक्रम में शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल सहित बोर्ड के सदस्यगण विशेष अतिथि होंगे। संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी श्री माथेश्वरन व्ही. ने कार्यक्रम में मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों से शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *