9 Nov 2026, Mon

छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में आई.टी. के और अधिक प्रभावी उपयोग, ई-कोर्ट, ई-चालान प्रणाली की प्रगति पर विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री अरूप कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में आयोजित की गई बैठक

रायपुर 06 मार्च 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री अरूप कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में आज यहां व्ही.आई.पी. गेस्ट हाउस पहुना में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय सहित प्रदेश के न्यायालयों में सुविधाएं बढ़ाने, न्यायालयों में आई.टी. के और अधिक प्रभावी उपयोग, ई-कोर्ट और ई-चालान प्रणाली की प्रगति, कोर्ट में डॉक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति सहित उच्च न्यायालय तथा छत्तीसगढ़ के न्यायालयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधि एवं विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल श्री संजय जायसवाल, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री अधिकारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित उच्च न्यायालय और राज्य शासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में न्यायिक प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने तथा नागरिकांे को त्वरित रूप से ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *