7 Nov 2026, Sat

जब कर्मचारियों ने लगाए नारे, ‘भूपेश है तो भरोसा है’, ‘भूपेश सरकार जिंदाबाद’

रायपुर, 16 मार्च 2022/  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य सरकार के बजट में राज्य के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा से अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष है। घोषणा के बाद से ही अधिकारी- कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल के विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने भूपेश है तो भरोसा है’, ‘भूपेश सरकार जिंदाबाद’ और ‘हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो भूपेश बघेल जैसा हो’ नारे लगाकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *