6 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस में 4 नए प्रकोष्ठों का हुआ गठन

रायपुर/ 22 मार्च 2022 । छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 4 नए प्रकोष्ठों का गठन कर चेयरमैन की नियुक्ति जारी कर दी गई है, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा, भारतीय युवा कांग्रेस की सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के सहमति से भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवासन ने पदाधिकारियों को नियुक्त किया,

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने मीडिया को बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा 4 नए प्रकोष्ठ बनाये गए हैं जिसमें हिमानी वासनिक को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, अर्जित तिवारी को विधि प्रकोष्ठ, संजीव नेताम को सूचना का अधिकार(RTI) प्रकोष्ठ तथा आकाश राव को खेल प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया है, ये सभी पूरे प्रदेश का दौरा कर शीघ्रातिशीघ्र अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए निर्देशित हैं तथा अपने क्षेत्रों में अभिरुचि रखने वाले ऊर्जावान युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *