7 Nov 2026, Sat

अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर, 12 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुलाकात की और उनका आभार जताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सीमा से लगे दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से ग्रामीणों ने मुलाकात के दौरान उनकी पहल पर क्षेत्र वासियों की बहुप्रतिक्षित मांग के शीघ्रता से पूरा होने पर भरपूर खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अमलेश्वर को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर वहां क्षेत्र के विकास में और गति आएगी। इस अवसर पर अमलेश्वर और आस-पास के ग्रामों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *