7 Nov 2026, Sat

वक्ता मंच को छत्तीसगढ़ अचीवर्स अवार्ड मिला

रायपुर। प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच को उसके विशिष्ट सेवा कार्यो तथा समाज सापेक्ष गतिविधियों हेतु आज15 मई को छत्तीसगढ़ अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। आज संध्या छ ग चैंबर ऑफ कामर्स के सभागृह में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास,चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा,समाज सेवी एवं उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल, समाजसेवी रविंद्र सिंह,किसान कल्याण संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव , वरिष्ठ समाज सेविका गीतांजलि सिंग एवं अंबेडकर अस्पताल में हृदय रोग के विभाग अध्यक्ष डाॅ कृष्णकांत सिंह के आतिथ्य में संपन्न एक कार्यक्रम में यह अवार्ड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शकुंतला फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इसके अंतर्गत प्रदेश में प्रमुख रूप से विविध क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों व संस्थाओ को सम्मानित किया गया। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि उनकी संस्था को सामाजिक व साहित्यिक मोर्चो पर जारी निरंतर व उल्लेखनीय कार्यो हेतु यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने इस हेतु शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह सहित पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह सम्मान वक्ता मंच के समस्त कार्यकक्ताओ को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा है कि इससे टीम वक्ता मंच की जिम्मेदारियां और बढ़ गई है। अब वक्ता मंच प्रदेश के बाहर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी गतिविधियों का विस्तार करने कार्य योजना बना रहा है। आज इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, मनीष अवस्थी,दुष्यंत साहू,कुलदीप सिंग चंदेल, प्रगति पराते, डॉ इंद्रदेव यदु, यशवंत यदु सहित वक्ता मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *