7 Nov 2026, Sat

उत्तर बस्तर कांकेर : त्रिलोक को मिला जाति प्रमाण-पत्र, तनूजा नाग को मिला राशन कार्ड

उत्तर बस्तर कांकेर 14 जुलाई 2022 :‘सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत राजस्व अमला द्वारा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आवेदकों के घर पहुंचाकर दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पोड़गांव निवासी त्रिलोक कुमार पिता दिलीप को भी आज स्थाई जाति प्रमाण पत्र कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।

ग्राम हिमोड़ा निवासी श्रीमती तनूजा नाग ने कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान अपनी समस्या बताते हुए कहा कि राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, एक महीना हो रहा है फिर भी अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उन्हें तत्काल राशन कार्ड प्रदान करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। जिसके पालन में हितग्राही तनूजा नाग को अविलंब राशन कार्ड प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *