7 Nov 2026, Sat

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव का प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव आज रायपुर प्रवास पर पहुँचे । एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल ने अपने समर्थकों के साथ पहुँच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया ।

उन्होंने कैप्टन अजय यादव को छतीसगढ़ी संस्कृति को दर्शित करने वाली लकड़ी से निर्मित बैल गाड़ी उपहार स्वरूप भेंट की । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपहार को हर्षपूर्वक स्वीकार किया । स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

कैप्टन अजय यादव तीन दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँचे हैं तथा कल राजीव भवन में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *