22 Jun 2026, Mon

महंगाई के विरोध में दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल हुए मंत्री अकबर

रायपुर।  महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी के हल्ला बोल रैली में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर शामिल हुए। देश में सभी चीजों की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी सेे देशवासियों को हो रही कठिनाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया। इस रैली में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों से कांग्रेस जन शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश शासन के सभी मंत्री गण, कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक, पी.सी.सी. पदाधिकारी गण, जिलों के पदाधिकारी गण, कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी गण सहित अन्य कांग्रेस जन महंगाई के विरोध में आयोजित रैली में शामिल हुए।
रैली को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहां कि देश में कभी भी इतनी महंगाई नहीं रही जितनी वर्तमान काल मंे है। महंगाई रोकने में नाकाम रही केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहने का जब उन्होंने एैलान किया तो रैली में शामिल एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारों से उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *