29 Sep 2026, Tue

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर ने कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की

कवर्धा, 14 सितम्बर 2022 :प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कवर्धा निवेश क्षेत्र विकास योजना 2031 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कवर्धा निवेश क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए जाएंगे। सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार किए जाए।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्र में आबादी, बसावट है वह क्षेत्र आवासीय रहेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए सर्वे कर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, पार्षद अशोक सिंह, ग्राम नगर निवेश सहायक संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कवर्धा निवेश क्षेत्र के विकास के लिए बनाई गई योजना को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत निवेश क्षेत्र का परिचय, वर्तमान भूमि का उपयोग, विकास भूमि 2021 की समीक्षा, विकास अवधारणा एवं प्रस्तावित भूमि उपयोग और विकास नियंत्रण नियमन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *