7 Nov 2026, Sat

वरिष्ठ नागरिकों के प्रति युवा संवेदनशील व्यवहार अपनाएं: ज्ञानेश शर्मा

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आज रायपुर के रोहणीपुरम स्थित स्थित राम मंदिर प्रांगड हाल में योग व फिजियोथेरेपी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन रीजनल रिसोर्स एवं ट्रेनिंग सेंटर (RRCT) मुंबई, सेंटर फॉर द स्टडी आफ सोशल चेंज (CSSC) मुंबई, हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ व सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया था।

ज्ञानेश शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अत्याचार और अपराधों पर दुख व्यक्त करते हुए युवाओं के संवेदीकरण का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति युवा संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। उन्होंने योग के माध्यम से व व्यक्तिगत स्तर पर हर वरिष्ठ नागरिक को सहयोग करने का आश्वासन दिया।

मुम्बई की पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमती निर्मला सावंत ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए माता पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 के सम्बंध में जानकारी देते हुए अपने अनुभवों को साझा किया। हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख शुभांकर विस्वास ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, हेल्प लाइन के माध्यम से दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *