6 Nov 2026, Fri

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का का 4 दिवसीय दौरा कार्यक्रम

रायपुर/ 24 नवंबर 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का दिनांक 28 नवंबर 2022 सोमवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं बसना जिला महासमुंद के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे बसना जिला महासमुंद में विधानसभा क्षेत्र बसना एवं सरायपाली के पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक एवं रात्रि विश्राम बसना में करेंगे।
दिनांक 29 नवंबर 2022 मंगलवार को सुबह 9 बजे बसना से पदमपुर, ओडिसा के लिये रवाना होंगे। सुबह 10 बजे पदमपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे पदमपुर, ओडिसा से भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 10 बजे भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
दिनांक 30 नवंबर 2022 बुधवार को सुबह 10 बजे भानुप्रतापपुर विधानसभा उप-चुनाव के चुनावी प्रचार-प्रसार में भाग लेंगे। शाम 5 बजे भानुप्रतापपुर जिला कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8 रायपुर पहुचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।
दिनांक 1 दिसंबर 2022 बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का सुबह 9 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *