8 Aug 2026, Sat

कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त

रायपुर- कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में हुई हार के चंद दिनों बाद ही कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनावों में जबर्दस्त जीत हुई है। कर्नाटक में हुए शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस और जेडीएस को लगभग 70 प्रतिशत वार्डो पर जीत हासिल हुई है। करीब 1221 सीटों में लगभग 50 प्रतिशत वार्डों में तो अकेले कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक के नगरीय-निकायों में जीत के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केन्द्रीय नेतृत्व के साथ-साथ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। स्थानीय निकायों के चुनाव बैलेट से हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इन परिणामों ने एक ओर जहां ईवीएम के प्रति संदेह पर मुहर लगा दी है, वहीं दूसरी ओर यह साबित भी कर दिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस आज भी सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल है। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि कर्नाटक के स्थानीय चुनावों से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत है और यदि निष्पक्ष चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को बहुमत मिलता है। अतः उन्हें पूरे जोश-खरोश से कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधि के रूप में जन-जन की भलाई का काम करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *