8 Nov 2026, Sun

मनोनीत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किए जगन्नाथ भगवान के दर्शन

रायपुर, 22 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के नए मनोनीत राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन आज अपने परिजनों समेत रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। राज्यपाल ने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ के समस्त वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *