7 Nov 2026, Sat

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ा गांव का किया औचक निरीक्षण

मरीजों को फल एवं बिस्किट का किया वितरण
मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर 18 मार्च 2023/
 कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडगवां का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। कलेक्टर ने  महिला वार्ड तथा पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों से भोजन, दवाई और डॉक्टर, स्टाफ नर्स के द्वारा चेकअप के संबंध में भी पूछताछ की ।
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब जांच ,टीकाकरण, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ,आयुष्मान भारत योजना  कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने इस मौके पर अपनी ओर से सभी मरीजो को फल और बिस्किट प्रदान किये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार तथा हॉस्पिटल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *