6 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ के विधायकों ने यहां की पवित्र मिट्टी और महानदी का जल देश के नाम समर्पित किया

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के विधायक।

रायपुर/16/06/2023/ मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन(एनएलसी भारत) के दौरान छत्तीसगढ़ के विधायकों ने भी वहा पर राज्य की पवित्र मिट्टी और महानदी का जल देश को समर्पित किया है।

इस संबंध में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मुंबई में आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित समूचे भारत के समस्त राज्यों के 2800 विधायकगण शामिल हुए हैं। इस सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति निर्माण विधायिका को मजबूती सदन में विधायकों की भूमिका और कार्यभार जैसे विषयों पर मंथन तो किया जा रहा है। साथ ही भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत बनाए रखने के लिए दलगत भाव, क्षेत्रवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बल देने का प्रयास भी हो रहा है।

इसी तारतम्य में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” निर्माण की भावना के साथ देशभर के विधायकों से साथ में मिट्टी और नदी का जल लाने का आग्रह किया गया था। यहा पहुंचे हम छत्तीसगढ़ के विधायकों ने भी अपने राज्य की पवित्र मिट्टी और महानदी का जल मां भारती के नाम पर समर्पित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *