8 Nov 2026, Sun

आतंकी कहां से ला रहे हैं विस्फोटक सामग्री – कांग्रेस

रायपुर- पुलवामा में फिर से आतंकी हमले में सेना के वाहन से बारूद से भरी कार भिड़ाने की वारदात के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है कि, देश की सीमा में आतंकी इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ला कहां से रहे हैं? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि आखिर ये जवानों की शहादत और आतंकवादी गतिविधियां बंद कब होंगी? पिछले पुलवामा हमले के बाद तो बड़ी फुर्ती दिखाई गई थी। एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया था। क्योंकि देश के चुनाव सिर पर थे। सेना के शौर्य पर खूब सियासी रोटियां सेंकी गईं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पुलवामा में सेना के वाहन पर फिर से बारूदी हमला यह बता रहा है कि असल हालात क्या हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने मोदी सरकार पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि, बातों के जमा खर्च से देश की सुरक्षा सम्भव नहीं है। सत्तारूढ़ दल भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश को यह बताना चाहिए कि सेना के वाहनों तक इस तरह बारूद की आसान पहुंच मुमकिन कैसे हो रही है। क्या यहां भी यह कहा जाय कि मोदी है तो मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *