8 Nov 2026, Sun

भरोसे का सम्मेलन,टैबलेट पाकर युवाओं के खिले चेहरे

जांजगीर-चंपा,भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में जिले में दसवीं और बारहवीं की प्रवीण्य सूची में मेरिट में आने वाले बच्चों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आधुनिक संचार क्रांति के इस दौर में यह टैबलेट हमारे लिए उपयोगी साबित होगा। बारहवीं की प्रवीण्य सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली सुश्री कृति अग्रवाल , दूसरा स्थान हासिल करने वाले श्री गोविन्द आदित्य को टैबलेट दिया गया। इसी तरह दसवीं की प्रवीण्य सूची में क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले श्री रविन्द्र कुमार साहू, सुश्री सौम्या साहू, सुश्री पायल यादव को भी टैबलेट का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *