6 Nov 2026, Fri

392 बन्दियों से जेल निरीक्षण समिति हुए रूबरू बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो

कोरिया 19 दिसम्बर, 2023/कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा 392 बन्दियों से रूबरू हुए।
बता दें बैकुण्ठपुर जेल एवं मनेन्द्रगढ़ उप जेल का समिति ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बंदियों से उम्र के संबंध में पूछताछ की गई। जिला जेल बैकुण्ठपुर में 172 बंदियों से उम्र के संबंध में पूछताछ की गई तथा उप जेल मनेन्द्रगढ़ में 220 बंदियों से पूछताछ किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह में जेलो का निरीक्षण इस उद्देश्य से किया जाता है कि जेल में ऐसे बंदी तो नहीं है, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलों में निरूद्ध हो गए हों।साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो सके।
 निरीक्षण दल में श्रीमती माधुरी गुप्ता माननीय सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, अमित श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता बैकुण्ठपुर, श्री पंकज कुमार वर्मा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *