7 Nov 2026, Sat

कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर हो रहा धान का उठाव

राज्य में 108 लाख 3 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर, 17 फरवरी 2024/राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 120 लाख 90 हजार 982 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 108 लाख 03 हजार 949 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *