7 Nov 2026, Sat

जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम क्षेत्र में फ्री मेडिकल कैंप

रायपुर स्मार्ट सिटी ,नगर निगम के साथ के एफ एच बी, नर्सिंग कॉलेज, जगन्नाथ हास्पिटल ,एस.आर एस की मुहिम

 

रायपुर- कमिश्नर  शिव अनंत तायल के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में जल जनित बीमारियों की रोकथाम और जन जागरूकता के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम व शासकीय नर्सिंग कॉलेज के साथ स्वयं सेवी संस्था कुछ फर्ज़ हमारा भी, जगन्नाथ हॉस्पिटल, एस.आर.एस. डायग्नोस्टिक मिलकर अभियान संचालित करेंगे। यह अभियान नगर निगम के सभी 8 जोन में आयोजित हो रहा है। इसके अंतर्गत पहला निःशुल्क मेडिकल कैंप 17 जुलाई बुधवार को जोन 8 के हीरापुर क्षेत्र में प्रेरणा स्कूल में आयोजित है। इस क्षेत्र में इस कैंप से पहले कम्युनिटी नर्सिंग के तहत शासकीय नर्सिंग कॉलेज, रायपुर की छात्राओं का समूह स्वास्थ्य सर्वेक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहें हैं । इस कार्यक्रम के तहत जलजनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताए जाएंगे,साथ ही मेडिकल कैंप में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *