22 Sep 2026, Tue

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजनांदगांव में डी.एम.एफ. की शासी निकाय की बैठक ली

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए लगभग साढ़े 29 करोड़ के कार्यों का अनुमोदन

रायपुर,वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज वहां राजनांदगांव में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के शासी निकाय की प्रथम बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 29 करोड़ 48 लाख रूपए के 350 कार्यों का अनुमोदन किया गया। इनमें प्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र के लिए 22 करोड़ रूपए के 151 कार्य तथा अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र के लिए 7 करोड़ 47 लाख रूपए के 199 कार्य शामिल हैं। राज्य सरकार की नई नीति के आधार पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कुपोषण एवं एनीमिया निवारण, स्वच्छता, अधोसंरचना विकास, जनकल्याण और सतत जीविकोपार्जन से संबंधित कार्यों का अनुमोदन किया गया। बैठक में उपस्थित डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू और खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह ने विकास से संबंधित सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर राजनांदगांव जिले में प्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र में पेयजल के लिए 5 करोड़ 41 लाख 87 हजार रूपए के 58 कार्यों, स्वास्थ्य के लिए 4 करोड़ 86 लाख 50 हजार रूपए के 39 कार्यों, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के लिए 2 करोड़ 75 लाख रूपए के 4 कार्यों, शिक्षा के लिए 8 करोड़ 26 लाख 65 हजार रूपए के 44 कार्यों, स्वच्छता के लिए 10 लाख रूपए के दो कार्यों, अधोसंरचना विकास के लिए 60 लाख रूपए के 4 कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र में पेयजल के लिए 81 लाख रूपए के 23 कार्यों, स्वास्थ्य के लिए 17 लाख 50 हजार रूपए के 6 कार्यों, कृषि के लिए 1 करोड़ 86 लाख रूपए के 4 कार्यों, सतत जीविकोपार्जन के लिए 1 करोड़ 80 लाख रूपए के 3 कार्यों, जनकल्याण के एक कार्य के लिए 35 लाख रूपए, अधोसंरचना विकास के लिए 2 करोड़ 33 लाख रूपए के 158 कार्यों तथा ऊर्जा के लिए 14 लाख 20 हजार रूपए के 4 कार्यों का अनुमोदन किया गया है। जिला कलेक्टर राजनांदगांव श्री जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि आगामी विŸाीय वर्ष 2019-20 के लिए 30 करोड़ रूपए की कार्य योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *