10 May 2026, Sun

करवा चौथ पर पति नथ नहीं लाया तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गाजियाबाद
पत्नी ने करवा चौथ पर सोने की नथ मांगी थी, लेकिन पति सिर्फ साड़ी लेकर पहुंचा। इस पर महिला ने पति को दौड़ा-दाड़ाकर डंडे से पीटा। लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद युवक ने दूसरे के घर में छिपकर खुद को बचाया। फिर दोनों शिकायत करने थाने पहुंच गए। मामला गुरुवार सुबह का है।

हंसी-खुशी से कर रहे थे तैयारी
क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले दंपती कई दिन से करवा चौथ पर्व की तैयारी काफी हंसी-खुशी कर रहा था। गुरुवार को अचानक दोनों में विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला ने पति से करवा चौथ पर सोने की नथ दिलाने को कहा था, लेकिन युवक सिर्फ साड़ी लेकर घर पहुंचा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने महिला को चाटा मार दिया।

इससे गुस्साई महिला डंडा से युवक की पिटाई करने लगी। युवक ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में वह दूसरे के घर में छिप गया। दोनों के बीच झगड़ा देकर लोगों की भीड़ जुट गई थी। विवाद थोड़ा शांत हुआ तो पति-पत्नी थाने पहुंच गए और एक दूसरे खिलाफ शिकायत की।

बजट न बनने पर नहीं खरीद पाया नथ
युवक ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महीने का करीब 13 हजार रुपये कमाता है। इस बार बजट न बनने पर वह नथ नहीं खरीद पाया। उसने कहा कि वह अगली बार नथ खरीद देगा। उनका एक 4 साल का बेटा भी है।

पुलिस ने समझाया तो मान गए
प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब दोनों पति-पत्नी को समझाया तो वे मान गए। इसके बाद उन्हें पर्व को खुशी से मानाने की सलाह देकर घर लौटा दिया गया। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

Source: Uttarpradesh Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *