14 May 2026, Thu

एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के फोटो को देख रणवीर सिंह ने किया कॉमेंट

दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में आने से पहले रणवीर सिंह ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता टूटा और फिर दोनों ने कोई फिल्म तक साथ नहीं की। हालांकि, दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में अनुष्का जब मेहमान बनकर पहुंची तो यह साफ हो गया कि अब दोनों के रिश्तों में कड़वाहट नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण अब फिर से देखने को मिला है। दरअसल, रणवीर ने अनुष्का के लेटेस्ट फोटो पर तारीफभरा कॉमेंट किया है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बॉस लेड लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह ब्लू ऐंड ग्रे कॉम्बिनेशन का चेक जंपसूट पहनी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कान में ईयर के शेप का ही ईयरकफ पहना हुआ है जो उनके पूरे कान को कवर किया हुआ है।

इन फोटोज को लोगों ने काफी पसंद किया और अब तक इन्हें लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। यहां तक कि इंडियन फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी ऐक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। उनकी तारीफ करने वालों में रणवीर सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने अनुष्का के लुक को प्रेज करते हुए उसे ‘सुपर’ बताया।

वहीं अपने विटी कॉमेंट्स के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन कपूर ने अनुष्का की तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘सोना कितना सोना है’। इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी बनाते हुए ऐक्ट्रेस के लुक को हॉट बताया।

बता दें कि, अनुष्का शर्मा फिलहाल अपने बिजनस को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। उनका खुद का फैशन क्लोदिंग ब्रैंड है। इसके साथ ही वह बतौर प्रड्यूसर भी तीन वेब शो प्रड्यूस कर रही हैं।

Source: Bollywood Feed By RSS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *