22 Sep 2026, Tue

अर्जुन कपूर-रकुल प्रीत के दिखे अतरंगी मूड, दोनों ने साथ शुरू की फिल्म की शूटिंग

 नई दिल्ली                      
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आने वाले हैं। पानीपत के रिलीज से पहले ही उन्होंने अपनी नई फिल्म के लिए काम शुरू भी कर दिया है। 

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है और बताया है कि उन्होंने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ रकुल प्रीत सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर रकुल के साथ फोटो शेयर की है। इसमें रकुल के साथ चार अलग-अलग पोज में फोटोज का कोलाज बना हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा है, पिक्चर शुरू। बाकी जानकारी भी जल्दी अपलोड होगी।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *