7 Nov 2026, Sat

BPL: 'क्रिस गेल अगर नहीं खेले तो करो कार्रवाई'

ढाकाबांग्लादेश प्रीमियर लीग की फैंचाइजी टीम चटगांव चैलेंजर्स ने वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज के खिलाफ टूर्नमेंट में भाग नहीं लेने की स्थिति में कार्रवाई करने की मांग की है। गेल को 11 दिसंबर से शुरु हो रहे इस टी20 टूर्नमेंट के लिए चैलेंजर्स की टीम ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए चुना था। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नमेंट मजांसी सुपर लीग में जोजी स्टार्स के लिए निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले गेल ने कहा कि उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि उनका नाम टीम में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल से ‘ब्रेक लेने’ की योजना बनाई हैं। गेल ने कहा, ‘मैं बिग बैश खेलने भी नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आगे मैं कहां क्रिकेट खेलूंगा। मैं नहीं जानता कि बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में मेरा नाम कैसे पहुंच गया। मेरा नाम एक टीम में था और मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ।’ चैलेजर्स के टीम निदेशक जलाल यूनुस ने कहा कि उनकी फ्रैंचाइजी ने गेल के एजेंट से बात करने के बाद उन्हें टीम के साथ जोड़ा है।

यूनुस ने कहा, ‘उनके एजेंट से इस बात की पुष्टि की कि गेल को इस करार के बारे में पता है।’ उन्होंने कहा, ‘वह अगर अब नहीं आते है तो हम ड्रॉफ्ट के बाहर के किसी खिलाड़ी को टीम में लेंगें। लेकिन मुझे लगता है कि बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) को अनुशासन से जुड़े ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।’

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दिन चौधरी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने गेल के ड्रॉफ्टिंग प्रक्रिया को देखा है, जिसमें कोई गलती नहीं है। गेल के बीपीएल के कई सत्रों में खेला और वह विदेशी खिलाड़ियों में सबसे अधिक रन (1,338) बनाने वालों में शीर्ष पर है। उन्होंने टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा 120 छक्के लगाए है जो दूसरे स्थान पर काबिज बांग्लादेश के तमीम इकबाल के छक्कों से दोगुना है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *