8 Nov 2026, Sun

कलार समाज का युवा वर्ग प्रदेश के विकास में भी सहभागी बने : मंत्री जायसवाल

भोपाल : विधानसभा अध्यक्ष श्री एन.पी. प्रजापति, खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा आज यहाँ कल्चुरी भवन में आयोजित कलार समाज के सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप सूर्यवंशी ने समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। सम्मेलन में विधायक श्री मुनमुन राय भी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि कलार समाज सनातन धर्म का पक्षधर है। इस समाज ने सकारात्मक सोच की परंपरा को अपनाया है। मंत्री श्री जायसवाल ने समाज के युवाओं को आव्हान किया कि प्रदेश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। समाज में व्यापार-व्यवसाय के साथ शिक्षा के प्रसार की दिशा में भी अपना योगदान दें।

विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रजापति, मंत्री श्री जायसवाल और समाज के वरिष्ठ जनों ने सम्मेलन में नव-दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *