8 Nov 2026, Sun

मध्य प्रदेश : आठ बच्चे बाल सम्प्रेषण गृह की खिड़की तोड़कर भागे

भोपाल, 12 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जहांगीराबाद स्थित बाल संप्रेषण गृह से बृहस्पतिवार को आठ बच्चे कथित रूप से खिड़की तोड़कर भाग गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्चों की तलाश शुरू कर दी। जहांगीराबाद थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान ने बताया, ”जहांगीराबाद स्थित बाल संप्रेषण गृह से आठ बच्चे पीछे की खिड़की तोड़कर भाग गए।” उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। उन पर मारपीट और चोरी के अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उनके खिलाफ दर्ज मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। चौहान ने बताया कि भागने वाले बच्चों में से पांच भोपाल, दो रायसेन और एक बच्चा विदिशा जिले का है।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *