6 Nov 2026, Fri

इमिग्रेशन क्वॉलिफिकेशन के आधार पर अमेरिका आएं लोग: डॉनल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन : डॉनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से आव्रजन योग्यता, अमेरिकन फर्स्ट पर जोर दे रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक बार फिर साफ किया है कि अमेरिका में बाहर के किन लोगों को एंट्री मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि योग्य और मदद कर सकने वाले लोग देश में आएं और व्यक्ति अवैध तरीके से सीमा के अंदर घुसपैठ ना करें।

ट्रंप ने शनिवार को वाइट हाउस में कुछ पत्रकारों से बात की थी। उसमें उन्होंने कहा, ‘मैं सीमाओं पर बहुत सख्त हूं। हमलोग सीमाओं पर बहुत सख्त रहे हैं। लोग हमारे देश में कानूनी तरीके से आए हैं, अवैध तरीके से नहीं। मैं चाहता हूं कि वे योग्यता के आधार पर आएं।’

अवैध आप्रवासन के मुद्दों पर सवालों के जवाब में राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि वह चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर आएं। इस कदम से भारत जैसे देशों से प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैं क्या चाहता हूं योग्यता। मैं चाहता हूं कि काफी लोग आएं। हमारे देश में फिर से बेहतरीन कार कंपनियां आ रही हैं। पिछले 35 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ है। फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां हैं, जो विस्कॉन्सिन में विशाल संयंत्र लगाने जा रही है।’

ट्रंप ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि लोग आएं लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि वे योग्यता के आधार पर आएं। हम ऐसे लोगों को चाहते हैं जो हमारी मदद करें। यह बहुत महत्वपूर्ण है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *