25 Apr 2026, Sat

अपमान बिसाहूलाल सिंह का नहीं जनता का करते थे-राजेंद्र शुक्ला

अनूपपुर- (मो.शब्बीर बयूरो चीफ शहडोल) सभा भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार के दिन अनूपपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक की गई। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री उपचुनाव के प्रभारी राजेंद्र शुक्ला, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, मंडला के विधायक देव सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, पुष्पराजगढ़ पूर्व विधायक सुदामा सिंह, उपचुनाव सह प्रभारी रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी ने कार्यालय उद्घाटन के साथ हैं। उपचुनाव का शंखनाद कर दिया। उपचुनाव की तैयारियों का रखा लेखा-जोखा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने आयोजित बैठक में अभी तक हुए तमाम कार्यों का लेखा जोखा अतिथियों के समक्ष रखा तथा चुनाव को लेकर अभी तक संगठन के द्वारा चलाई गई गतिविधियों की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
जब आते हैं सौगात लेकर आते हैं-सांसद
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह जब भी आते हैं तो विकास की सौगात लेकर आते हैं अभी तक वाह कई सौ करोड़ रुपये की सौगात अनूपपुर जिला जिले को दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है श्रीमती माधुरी सिंह ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है और हमें पूरा भरोसा है कि कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ इस चुनाव में मैदान में उतरेगा और भाजपा का परचम लहराएगा। मुख्यमंत्री ने दी बड़ी जिम्मेदारी बिसाहूलाल सिंह मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री पद से नवाजा है साथ ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है कि प्रदेश के अंदर कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके लिए एक कार्य योजना तैयार करने की का जिम्मा हमें मिला जिस पर हम ने प्रदेश भर में 37 लाख लोगों का सर्वे कराकर गरीबी रेखा के माध्यम से नाम जोड़ने तथा उनको राशन पहुंचाने का संकल्प 1 सितंबर से लिया है इस सूची में 25000 लोग अनूपपुर जिले से भी सम्मिलित किए गए हैं जिन्हें 1 सितंबर से गरीबी रेखा के तहत राशन उपलब्ध कराया जाएगा इतना ही नहीं हमने पहली बार मध्य प्रदेश के अंदर किसानों का 129 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीद कर इतिहास रचा है हर क्षेत्र में शिवराज सरकार जन हितैषी कार्य कर रही है जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है मुख्यमंत्री का आगमन शीघ्र अनूपपुर जिले में होगा और 300 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।
जनविरोधी थी कमलनाथ की सरकार-राजेंद्र शुक्ला
प्रदेश के पूर्व मंत्री अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने कहा पूर्व की कमलनाथ सरकार जनविरोधी थी और यदि यह सरकार पूरे 5 साल रह जाती तो प्रदेश की स्थिति बदहाल हो जाती कमलनाथ ने जनता के साथ वादाखिलाफी किया तो वही अपने नेताओं का भी अपमान किया कमलनाथ ने बिसाहूलाल सिंह का अपमान नहीं किया, बल्कि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का अपमान किया। जिससे नाराज होकर इस आंवला सिंह ने भाजपा का साथ देते हुए प्रदेश में एक अच्छी सरकार को काम करने का मौका दिया विकास का मॉडल सामने रखकर काम किया। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा विकास का एक मॉडल सामने रखकर काम करती है जिसके आधार पर जन हितैषी कार्य किए जाते हैं केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार ने मिलकर जो काम किया है वह ऐतिहासिक काम किया है आना प्रदेश के लोग मध्यप्रदेश के कामों से सीखने का प्रयास करते हैं और उसी मॉडल के आधार पर अन्य प्रदेश के लोग भी काम करते हैं 15 महीने मध्यप्रदेश में कांग्रेसी शासन काल में केवल अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की गई जिस कारण से प्रदेश के अंदर हाहाकार मच गया यदि सरकार कुछ दिन और रह जाती तो प्रदेश का बंटाधार हो जाता।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
भारतीय जनता पार्टी उप चुनाव कार्यालय उद्घाटन तथा कार्यकर्ता बैठक में आए हुए तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा गया सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को प्रचंड मतो से विजय दिलाएंगे इसके लिए मैदान पर वह दिन रात काम करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *