28 Apr 2026, Tue

एकात्म परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू

रायपुर। नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू 21 अक्टूबर को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना करके मार्ग में महापुरुषों की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए रैली के रूप में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुचेंगे। मार्ग में रायपुर जिला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया जायेगा।

भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यासमिति में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजयुमो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश मंत्री भाजपा विजय शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता के आशीर्वाद व भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे।
विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के स्वागत का अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *