6 Nov 2026, Fri

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान से मिले सतना जिले के युवा साइकिल यात्री

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज सतना से भोपाल तक बालिकाओं और नारियों की अस्मिता, सम्मान और सुरक्षा का संदेश लेकर निकले 6 युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। ये युवा आरंभ समिति के सदस्य हैं। दल में शामिल युवाओं सर्वश्री अंकित, रोहित, प्रदीप, अभिलाष, नारायण और रावेन्द्र ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को सतना से 14 अक्टूबर को निकली साइकिल यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। यह साइकिल यात्रा कटनी, दमोह, सागर, विदिशा में लोगों को जागरूक करते हुए भोपाल तक पहुंची।

युवाओं ने मुख्यमंत्री चौहान से आग्रह किया कि बालिकाओं और स्त्रियों की अस्मिता और सम्मान के लिए अधिक कठोर कानून प्रावधान किए जाएं। जिन महिलाओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो जाती हैं, उन्हें जल्दी न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक अच्छे संदेश को समाज तक पहुंचाने में इन युवाओं की पहल प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने साइकिल यात्री दल को इस यात्रा के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *