6 Nov 2026, Fri

छत्तीसगढ़ को प्राप्त टीकों की बूंद-बूंद का उपयोग

राज्य में वेस्टेज डोज का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बहुत कम

रायपुर, 21 मई 2021/ छत्तीसगढ़ में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत राज्य को प्राप्त टीकों की बूंद-बूंद का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य को 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए 07 लाख 97 हजार 110 डोज़ मिली थी, जिसमें से 06 लाख 66 हजार 101 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं, जबकि 01 लाख 25 हजार 970 डोज़ का टीकाकरण जारी है। इस तरह इस आयु वर्ग के लिए प्राप्त टीकों में वेस्टेज डोज की संख्या केवल 5039 रही, जो कि प्राप्त टीकों का मात्र 0.6 प्रतिशत है।

इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राज्य को 68 लाख 40 हजार 210 डोज़ मिल चुकी है। इसमें से 61 लाख 67 हजार 632 डोज का उपयोग किया जा चुका है। वर्तमान में बची हुई 06 लाख 16 हजार 970 डोज से टीकाकरण किया जा रहा है। इस आयु वर्ग में वेस्टेज डोज की संख्या केवल 56 हजार 608 है, जो कि प्राप्त डोज का केवल 0.8 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर डोज के वेस्टेज औसत 2 प्रतिशत की तुलना में छत्तीसगढ़ में दोनों आयु वर्गों में वेस्टेज का प्रतिशत बहुत ही कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *