6 Mar 2026, Fri

संघर्ष को पूरे हुए तेरह दिन! लोगों में बढ़ा चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के प्रति अडिग विश्वास…

चिरमिरी शहर में चल रहे चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा भुख हड़ताल को आयोजित हुए तेरहवां दिन बीत चुके हैं, और आज क्रमिक भुख हड़ताल को जारी रखते हुए अंकित गुप्ता, देवेश अग्रवाल और विष्णु सोनी ने अपना योगदान दिया।।

संघर्ष समिति के समस्त सदस्यों से बात करने पर उन्होंने बताया कि
उजड़ते और खत्म होते चिरमिरी शहर का अस्तित्व बचाने के लिए उनके पास बस अब यही उपाय शेष है, साथ ही आम जनमानस से बातचीत करने पर उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जिला चिरमिरी का मुख्यालय का निर्माण चिरमिरी शहर में नहीं किया जाता तब तक ये क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगा।

आपको बता दें कि चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ समिति को रोज़ाना शहर के अन्य नगरवासियों का समर्थन एवं सहयोग भी मिलते नज़र आ रहा है और लोग अब बढ़‌चढ़ कर सामने आ रहे हैं और संघर्ष समिति का सहयोग भी करते नज़र आ रहे हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *