8 Nov 2026, Sun

अमानत फाऊंडेशन ने बेघर लोगों को मच्छरदानी बांटी

रायपुर। अमानत फाऊंडेशन ने 19 दिसम्बर की रात शहर के अलग-अलग जगहों में बेघर लोगों को मच्छरदानी दान किया ताकि वो रायपुर की एक बड़ी समस्या डेंगू से बच सकें और ठण्ड में मच्छरों के कारण होने वाली विभिन्न बिमारियों से भी खुद को बचा सकें।
इस डोनेशन ड्राइव के लिए संस्था ने सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों से सहायता ली ताकि वे अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुँचा पाएँ।

इस कैम्पेन में देश भर से अलग-अलग उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया और ये साबित किया कि आज भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अच्छे कामों में विश्वास से साथ समाज में समानता की सोच को बढ़ावा देना चाहते हैं।

संस्था ने आज़ाद चौक से शुरु करते हुए, सिविल लाइन्स, कटोरा तालाब, विवेकानंद सरोवर, घड़ी चौक मस्जिद, मरीन ड्राईव, पंडरी व रेल्वे स्टेशन आदि जगहों में सड़कों पर सोने वाले लोगों को मच्छरदानी का दान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *