8 Aug 2026, Sat

2000 दिनों का भूपेश बघेल जी का स्वर्णिम अध्यक्षीय कार्यकाल

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 19 दिसंबर 2013 को प्रथम बार अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गये और 6 जनवरी 2018 को फिर से दोबारा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गये। 19 दिसंबर 2013 से आज तक 2000 दिन से अधिक तक भूपेश बघेल के अध्यक्षीय कार्यकाल में नगरीय निकाय चुनावों, पंचायतीराज संस्थाओं, छात्रसंघ चुनावों और सहकारी संस्थाओं में शानदार जीत के साथ-साथ 2018 में विधानसभा चुनावों में तीन चौथाई बहुमत से जीत दर्ज है. जिसके बाद भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री बने  कोडांगांव विधायक मोहन मरकाम की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त तक मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दोनो दायित्व संभाल रहे थे। भूपेश बघेल का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल भाजपा की आततायी रमन सिंह सरकार के खिलाफ जर्बदस्त संघर्ष और भाजपा को अपदस्थ कर कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिये जाना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *