25 Jun 2026, Thu

मध्य प्रदेश पर्यटन स्थलों में दुनिया में तीसरे नंबर पर,जंगल और खाना सबकी पेहली पसंद

नई दिल्ली
ट्रैवल मीडिया कंपनी ‘लोनली प्लेनेट’ ने शुक्रवार को 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सर्वे रिपोर्ट जारी की। इसमें मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है। इसे 5 पैमानों वन्यजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों, तीर्थस्थलों, भवन निर्माण कला के नमूनों और सबकी पसंद के खाने के लिहाज से सबसे बेहतर माना गया। इंडोनेशिया का ईस्ट नुसा टेंगर पहले और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट दूसरे स्थान पर हैं।

इस लिस्ट में दुनिया के शहर, राज्य और देश सभी को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आना हमारे लिए गर्व की बात है। राज्य के पर्यटन के विकास में स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिलता है। विभाग ने स्वास्थ्य समेत अन्य सेवाओं के क्षेत्र में नए अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित किए हैं।
नंबर                पर्यटन स्थल         देश
1.                 ईस्ट नुसा टेंगर     इंडोनेशिया
2.                  बुडापेस्ट              हंगरी
3.                मध्य प्रदेश              भारत
4.                 बफेलो                अमेरिका
5.              अजरबैजान     

पांच आधारों पर होता है बेहतरीन पर्यटन स्थलों का चुनाव

लोनली प्लेनेट दुनिया की नंबर एक ट्रैवल कंपनी है, जो 1973 से विश्व के बेहतरीन पर्यटन स्थलों की सूची तैयार कर रही है। हर साल कंपनी के एडिटर्स पांच आधारों पर रिसर्च करते हैं। कंपनी से संबंधित वॉलंटियर, स्थानीय लोगों और प्रभावशाली व्यक्तियों से बात करते हैं। इसके बाद कंपनी की एक न्यायिक समिति पर्यटन स्थलों को रेटिंग देती है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *