8 Nov 2026, Sun

इलाज के बाद नवाज को वापस भेजे UK: पाक

इस्लामाबाद
पाकिस्तान सरकार ने ब्रिटिश अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज के बाद इस्लामाबाद को सौंपे जाने का अनुरोध किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। लाहौर उच्च न्यायालय ने शरीफ (69) को इलाज के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दी थी।

इसके बाद शरीफ 19 नवम्बर को लंदन के लिए रवाना हुए थे। एआरवाई न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान ने ब्रिटिश सरकार को एक पत्र लिखा है जिसमें अनुरोध किया गया है कि ब्रिटेन में उनका इलाज पूरा होने के बाद शरीफ को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए।

सरकार के पत्र में शरीफ के खिलाफ मामलों की विस्तृत जानकारी दी गई है। जस्टिस अली बाकिर नजफी की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय एक पीठ ने संघीय सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता का नाम बिना किसी शर्त के ‘एग्जिट कंट्रोल लिस्ट’ (ईसीएल) से हटाने का आदेश दिया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *