8 May 2026, Fri

स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित

शहडोल-(उबैद खान की रिपोर्ट ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के अहवान पर भाजपा जिला संगठन के अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन पर स्वच्छता अभियान के जिला कार्यक्रम प्रभारी संतोष लोहानी के मार्गदर्शन एवं खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह के नेतृत्व में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम केंद्र करकटी बस स्टैंड के आस पास साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत सार्वजनिक स्थल पर वर्षो से जमा हुए कचरे के अंबार को साफ किया गया एवं सभी व्यापारियों को समझाइस दी गई कि आपके व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले प्लास्टिक बैग, पालीथीन एवं अन्य कचरे को सार्वजनिक स्थलों पर न फैलाएं उसका उचित निपटान करें इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल खैरहा के पूर्व महामंत्री रमाशंकर कुशवाहा, यूवा समाजसेवी एवं भाजपा यूवा मोर्चा शहडोल के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा, भाजपा मंडल खैरहा के नव नियुक्त मंडल मंत्री जयनारायण विश्वकर्मा सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता धर्मराज कचेर समाज सेवी अर्जुन कुशवाहा उपस्थित थे कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शन मंडल खैरहा के कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष खैरहा दीपक शर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेन्द्र तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *